1. न्यूज़ बनाने के लिए चार पिक से ज्यादा नही भेजे।
पिक्चर का कॉलेज भी बनाकर नही भेजे।
2. न्यूज़ टेक्स्ट में जय जिनेन्द्र, धन्यवाद और symble नही देवे। यह सब हटा कर न्यूज़ भेजे।
3. न्यूज़ की हैडिंग न्यूज़ टेक्स्ट में ऊपर की तरफ बोल्ड अक्षर में लिख कर देवें। अलग से हैडिंग लिख कर नही देवें। जो हैडिंग लिखी हुई होगी वही हैडिंग लगेगी। साथ में अपने क्षेत्र का नाम लगाओ टाइटल के साथ नाम जरूरी है
4. समाचार प्रदाता का नाम न्यूज़ टेक्स्ट में नीचे ऐड करके देवें। अलग से समाचार प्रदाता का नाम लिख कर नही देवें। अलग से समाचार प्रदाता का नाम लिखकर देने की स्थिति में आपकी न्यूज़ बिना समाचार प्रदाता के बन सकती है।
नोट:- ऊपर लिखे नियमानुसार जिनकी न्यूज़ होगी उनकी न्यूज़ बनने तुरन्त एडिट आफिस में जाएगी। उपरोक्तानुसार न्यूज़ नही होने पर आपकी न्यूज़ एडिट आफिस में नही जाएगी। इसलिए ऊपर लिखे नियमों की पालना अवश्य करें।
1) तेरापंथ धर्म संघ की केंद्र संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की न्यूज़ ही बनेगी। दुसरे कार्यक्रम जो स्थानीय स्तर पर आयोजित होते है उनकी न्युज अगर तेरापंथ धर्म संघ से सम्बंधित है तो बनाई जायेगी। अन्यथा मनोरंजन वाली या पर्सनल न्युज नहीं बनाई जायेगी।
2) प्रतिदिन शनिवार सामायिक की न्यूज़ नहीं बनाई जायेगी।
3) चातुर्मासिक पक्खी, प्रतिदिन साधु-साध्वियों के विहार/सेवा आदि की न्यूज़ नहीं बनाई जाएगी।
4) न्यूज़ भेजने वालों को अपनी न्यूज का टाइटल एवं न्यूज को व्यवस्थित लिखकर भेजना होगा। साथ में न्यूज के नीचे समाचार प्रदाता का अपना नाम लिखकर भेजे।
नोट :- समाचार प्रदाता में MMBG पदाधिकारी का ही नाम आएगा अन्य श्रावक समाज का नाम समाचार प्रदाता में नहीं आएगा
5) न्यूज़ प्रोग्राम समाप्त होने के बाद 1-2 दिन के भीतर ही भेजे ज्यादा पुरानी होने पर नहीं बनाई जायेगी। न्यूज़ के लिए क्लियर 4 फोटो ही भेजें। इससे ज्यादा फोटो कृपया न भेजे।
6) गुरुदेव के सान्निध्य के अलावा बुक, CD एवं पेन ड्राइव का विमोचन की न्यूज़ नहीं बनेगी।
7) जिस क्षेत्र में पहले से MMBG कार्यकर्त्ता हो उस क्षेत्र की न्यूज़ MMBG कार्यकर्त्ता के द्वारा ही भेजी जानी चाहिए। आप अपने स्थानीय MMBG कार्यकर्ताओं को ही न्यूज भेजे।
8) न्यूज भेजने से पहले आप अपनी न्यूज में जांच करे कि आपने सान्निध्य, आयोजक आदि का नाम ठीक से लिखा है या नहीं।
9) न्यूज में 60 शब्दों से अधिक शब्द होना जरुरी है। न्यूज़ में प्रोग्राम का सार, आयोजक संस्था का नाम, सान्निध्य, मुख्य अथिति, विशेष उपस्थिति एवं अध्यक्षों का नाम जरूर लिखकर भेजे।
10) अगर न्यूज पुरे समाज के प्रोग्राम की है तो कृपया करके आप पुरे प्रोग्राम की न्यूज भेजें। सिर्फ अपना या अपनी संस्थाओं के कार्यक्रमों के बारे में लिखकर ना भेजें। न्यूज पुरे प्रोग्राम की और व्यवस्थित तरीके से लिखी हुई होनी चाहिए।
11) न्यूज से सबंधित कोई भी अन्तिम निर्णय MMBG संस्थापक या स्वतंत्र बोर्ड मेम्बर का सर्वमान्य होगा।
MMBG Founder
Rahul K Bafna
"मेरे महावीर भगवान ग्रुप (MMBG)"
"M.M.B.G. सदस्यता संकल्प पत्र"
देव, गुरु, धर्म की साक्षी से निम्न नियम स्वीकार करता/करती हूँ। कि-
1.मैं जैन धर्म संघ की मर्यादाओं का एवं गुरु इंगित का सजगता से पालन करुंगा/करूंगी।
2.मैं M.M.B.G सदस्य के पद में कार्य करते हुए संघ की गरिमा को बनाए रखूंगा/रखूंगी।
3.मैं M.M.B.G. की केंद्रीय समिति (वर्तमान में संस्थापक, संपादक, परामर्शक, बोर्ड मेंबर, संरक्षक) द्वारा निर्धारित कार्यपद्धति (अलग से प्रेषित की गई है) का पालन करुंगा/करूंगी।
4.मैं समाचार सूचनाएं जुटाने के लिए किसी भी प्रकार के गलत तरीकों या साधनों का प्रयोग नहीं करुंगा/ करूंगी।
5.मैं सभी सूचना एवं समाचार केंद्रीय समिति की सहमति से ही M.M.B.G. के Website /facebook Page/ whatsapp ग्रुप /में डालूंगा /डालूंगी अन्यथा सार्वजनिक नहीं करूंगा/करूंगी।
6.मैं किसी प्रकार की गलत सूचना प्रसारित नहीं करूंगा/करूंगी। संघ की प्रतिकूल गतिविधियों को समर्थन नहीं करुंगा/करुंगी।
7.मैं M.M.B.G के नाम अथवा प्रतीक लोगों का किसी भी प्रकार से अवांछित दुरुपयोग नहीं करुंगा/करुंगी।
8.मैं साधु-साध्वियों की अंतरंग गतिविधियों (जैसे कि लोच, आहार, इलाज, प्रतिलेखन आदि) की कोई तस्वीर नहीं लूंगा/लूंगी और किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ली गई ऐसी तस्वीरों को सार्वजनिक नहीं करुंगा/करूंगी।
9.मैं M.M.B.G. के सभी सदस्यों से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखूंगा/रखूंगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपेक्षित सहयोग करुंगा/करूंगी।
10.मैं M.M.B.G. के आंतरिक रिकॉर्ड्स /दस्तावेज /निर्णयों आदि की गोपनीयता बनाए रखूंगा/ रखूंगी।
11.मैं M.M.B.G. सदस्यो की निजता (privacy) का पूरा सम्मान करुंगा/करूंगी एवं उनकी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी (फोटो ,पता ,फोन नंबर आदि) बिना उसकी अनुमति के किसी अन्य के साथ साझा नहीं करूंगा/करुंगी।
12.मैं कार्य संबंधी जो भी जिज्ञासा/शिकायत /सुझाव आदि केंद्रीय समिति के समक्ष रखूंगा/रखूंगी। सार्वजनिक रूप से उसकी चर्चा नहीं करूंगा/करुंगी।
13.मेरी सदस्यता संबंधी निर्णय लेने का अंतिम निर्णय का अधिकार केंद्रीय समिति के पास सुरक्षित है। एवं मैं उस अधिकार का सम्मान करता हूं/करती हूं।
उपरोक्त सभी नियम मैंने पढ़े एवं समझ लिए है। मैं स्वेच्छा से यह नियम स्वीकार करता हूं/करती हूं.।
नाम:-
दिनांक:-
ॐ अर्हम!!!
“MMBG परिवार”
"मेरे महावीर भगवान ग्रुप"
MMBG Whatsapp Group के नियम
"MMBG ग्रुप" से आशय "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" नेटवर्क से है जिसे संक्षिप्त में MMBG ग्रुप कहा गया है।
ग्रुप के नियम इस प्रकार....
1. ग्रुप में आप कोई मैसेज पोस्ट नही कर सकते हो विशेष जरुरी हो तो एड़मिन को पर्सनल भेज सकते हो एड़मिन को जरुरी लगेगी तो वो पोस्ट कर देंगे सवाल जवाब और ॐ अर्हम कर सकते है।
2.कोई भी मेम्बर ग्रुप मे पर्सनल चेट नहीं करेगा।
3.अगर कोई शिकायत आई तो उसे रिमूव कर दिया जायेगा।
4.इस ग्रुप में तेरापंथ धर्म संध की न्यूज फोटो MP3 या विडियो कुछ भी आप पोस्ट नही कर सकते है।
5.सवाल जवाब में कोई तर्क वितर्क ना करे क्योंकि कभी कभी अलग अलग पुस्तक में अलग अलग जवाब होते है। कभी ऐसा हुआ तो मुनि श्री से पूछकर समाधान करेंगे।
6.प्रशंमंच रोजाना होंगे। साप्ताहिक कार्यशाला चलेगी।
7.सवाल पूछने की जिम्मेदारी कार्यशाला संयोजक की रहेगी।
8.सवाल सुबह को 10 बजे पूछे जायेंगे। जवाब शाम को 8 बजे दे सकते है।
9.रोजाना विषय से संबधित घटना/सवाल पूछे जायेंगे। और त्याग/संकल्प/पच्चखान करवाया जाऐगा।
10.साल के अंत तक जो सबसे ज्यादा सही जवाब देगा उसे एडमिन की तरफ से सन्मानित किया जायेगा।
11. ग्रुप से किसी के मोबाइल न. निकाल कर उसे पर्सनल मेसेज नही करे ऐसा करने पर ग्रुप से निकाला जायेगा।
12.MMBG ग्रुप मे अन्य किसी ग्रुप के add पोस्ट ना हो।
आपका सहयोग जरूरी है आपका सहयोग मिलता रहे।
ॐ अर्हम
राहुल बाफना (सुरत)
MMBG सम्पादक
- https://www.facebook.com/mmbgnews/
+91 9016861873
“MMBG परिवार”
"मेरे महावीर भगवान ग्रुप (MMBG)"
MMBG सह सम्पादक, बोर्ड मेम्बर, प्रतिनिधि व प्रदेश संयोजक के नियम
इन नियमों में वर्णित शब्दों का आशय इस प्रकार है-
ü "MMBG ग्रुप " से आशय "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" नेटवर्क से है जिसे संक्षिप्त में “MMBG ग्रुप” कहा गया है।
ü "सम्पादक" से आशय MMBG ग्रुप के सम्पादक से है।
ü "सह सम्पादक" से आशय MMBG ग्रुप के सह सम्पादक से है
ü "प्रतिनिधि" से आशय स्थानीय MMBG ग्रुप एडमिन से है।
ü "प्रदेश संयोजक" से आशय MMBG ग्रुप के प्रदेश संयोजक से है।
ü "बोर्ड" से आशय MMBG ग्रुप के केन्द्रीय बोर्ड से है।
MMBG सह सम्पादक, बोर्ड मेम्बर, प्रतिनिधि व प्रदेश संयोजक के नियम इस प्रकार हैं:-
1. राहुल बाफना, उधना (सुरत) MMBG सम्पादक हैं और आजीवन रहेंगे। उन्हें इन नियमों में "सम्पादक" कहा गया है।
2. MMBG सह सम्पादक एक से अधिक भी रह सकते है। सह-सम्पादक की नियुक्त सम्पादक ही करेंगे व सह सम्पादक का काम सम्पादक जैसा ही है। सम्पादक की गैर-मौजूदगी में MMBG सह-सम्पादक के पास सभी अधिकार होंगे। सह-सम्पादक समय समय पर परिर्वतन भी किये जा सकते है।
3. MMBG बोर्ड मेम्बर कम ज्यादा भी हो सकते है। MMBG बोर्ड मेम्बर का काम MMBG परिवार का मार्गदर्शन करना है।
4. सम्पादक समय समय पर इन नियमों के अंतर्गत जिसे उचित समझे, MMBG प्रदेश संयोजक की नियुक्ति कर सकता है। सामान्यत: एक राज्य में एक प्रदेश संयोजक बनाया जाएगा।
5. MMBG ग्रुप एडमिन की नियुक्ति उस राज्य के प्रदेश संयोजक की अनुशंसा से MMBG ग्रुप सम्पादक द्वारा की जाएगी।
6. ग्रुप एडमिन MMBG सम्पादक से बात कर ग्रुप का एक या अधिक सह-एडमिन बना सकता है।
7. ग्रुप एडमिन अपने किसी भी ग्रुप में 256 मे से 251 सदस्य ही बना सकेंगे। बाकी के 5 नाम MMBG सम्पादक द्वारा भरने के लिए आरक्षित रहेंगे। सम्पादक द्वारा जोड़े गये सदस्यों को ग्रुप में पोस्ट करने का भी अधिकार होगा।
8. प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में विराजित साधु-साध्वियों के दर्शन सेवा का लाभ लेकर वहां के सभी प्रोग्राम में उपस्थित होकर न्यूज कवर करनी होगी। क्षेत्र में विचरण करने वाले साधु-साध्वी जी के विहार व अन्य धार्मिक जानकारी रखनी चाहिए।
9. प्रतिनिधि को अपने ग्रुप मे नियमित रूप से स्वयं पोस्ट करना होगा। वे अपने इस कार्य में सह-एडमिन का सहयोग ले सकेंगे।
10. प्रतिनिधि को तेरापंथ की रीतिनीति की जानकारी होना आवश्यक है। उसी के अनुसार ही MMBG ग्रुपस् का संचालन होगा और तेरापंथ की मान्यता के अनुसार ही धार्मिक सामग्री प्रस्तुत व प्रदर्शित की जा सकती है।
11. प्रतिनिधि की तेरापंथ धर्मसंघ में गुरु धारणा होना अनिवार्य है। प्रतिनिधि के लिए आवश्यक है कि वह श्रावक निष्ठा पत्र की सभी मर्यादाओं का पालना करें।
12. MMBG बोर्ड के पास निम्नांकित स्थितियों में एडमिन या प्रदेश संयोजक को हटाने का अधिकार होगा।
• यदि वह श्रावक की मर्यादाओं का उल्लंघन करे।
• यदि वह ग्रुप को या अपने क्षेत्र को सम्यक् रूप से संभाल नहीं रहा हो।
• यदि केन्द्रीय बोर्ड या संपादक द्वारा दिए गये आदेश की पालना न करें।
• यदि अपने कार्य में लापरवाही करें।
• यदि वह लगातार नियमों की अवहेलना करें।
• यदि वह ग्रुप की गरिमा के प्रतिकूल कार्य करें।
• यदि बोर्ड की राय में अन्य कोई अक्षम्य गलती करें।
सबसे पहले समझाने का प्रयास होगा। फिर सुधार नहीं होने पर उसे अपनी बात प्रस्तुत करने का अवसर देकर, उसके द्वारा प्रस्तुत उत्तर पर विचार करने के बाद बोर्ड उचित समझे तो एडमिन या प्रदेश संयोजक को हटाने का निर्णय ले सकता है।
13. ग्रुप के सभी सदस्यों को भी ग्रुप के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की पालना न करने पर एडमिन को उसे ग्रुप से हटाने का अधिकार होगा।
14. MMBG प्रदेश संयोजक या MMBG एडमिन अगर किसी कारणवश ग्रुप छोड़ता है या उसकी MMBG प्रामाणिकता MMBG बोर्ड खत्म करता है तो उसे सभी MMBG ग्रुप से हटाया जाएगा । किसी भी MMBG ग्रुप पर उसका कोई हक नहीं होगा।
15. MMBG बोर्ड समय समय पर नियमों में संशोधन करने के लिए सक्षम रहेगा। ग्रुप के सभी सदस्यों को संशोधित नियमों की पालना करनी होगी।
16. MMBG प्रदेश संयोजक या MMBG प्रतिनिधि यदि किसी अन्य मिडिया ग्रुप से जुडता है तो वो पहले MMBG बोर्ड को बता कर जुडे़ व दुसरे मिडिया ग्रुप से जुड़ने पर MMBG से पद की प्रामाणिकता खत्म हो जाएगी।
17. "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" (MMBG) फेसबुक ग्रुप पर MMBG के अलावा कोई भी दूसरी फोटो या वीडियो नहीं लगा सकता है।अगर आपको कुछ फ़ेसबुक पर कुछ पोस्ट करना हो तो आप अपनी पर्सनल id पर पोस्ट करके MMBG फ़ेसबुक ग्रुप पर शेयर या टेग नहीं करना है।
18. MMBG परिवार में तेरापंथ धर्मसंघ के विपरित कोई पोस्ट नहीं करना है।
19. "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" में कोई प्रतियोगिता के संयोजक/संयोजिका व सह संयोजक / सह संयोजिका अगर किसी कारण वस MMBG परिवार के अलावा कहीं और पद लेता है तो प्रतियोगिता के दौरान उन्हें चल रही प्रतियोगिता को पुरा करना होगा व प्रतियोगिता का जो भी पोस्ट या प्रतियोगिता से जुड़ा कोई भी काम में वो अपना नाम नही लगा सकेंगे। सिर्फ MMBG का ही नाम लगेगा।
20. MMBG बोर्ड मेम्बर दुसरी मिडिया चेनल में कोई पद लेता है तो ले सकता पर MMBG परिवार को मालुम होना चाहिए। अगर परिवार के साथ दोहरा चरित्र होने पर MMBG परिवार अपना निर्णय ले सकता।
21. "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" के केंद्रीय टीम ग्रुप मे MMBG सम्पादक के अलावा कोई भी कुछ भी पोस्ट नहीं होगा अगर आपको कुछ भेजना है तो आप MMBG सम्पादक को भेज सकते हो। उनको उचित लगने पर ग्रुप में लगा देंगे।
22. "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" के केंद्रीय टीम ग्रुप में अपना नाम लिखा हुआ पोस्ट नहीं कर सकते है अगर MMBG परिवार के लिए कुछ लिखते हो तो ऊपर "मेरे महावीर भगवान ग्रुप" का नाम वह नीचे MMBG के साथ उनका (लिखने वाले) नाम आएगा। अगर यह पोस्ट अन्य ग्रुप में भेजने पर भी जैसी है वैसी जाएगी। किसी प्रकार की काट-छाट नहीं होगी।
23. जब कोई MMBG के पद को छोड़ता है या हटाया जाता है तो उसे अपना MMBG का आई- कार्ड, ड्रेस कोड, MMBG की कोई भी सामग्री MMBG परिवार को सौंपनी होगी। उन पर आपका कोई हक नहीं होगा उस पर MMBG परिवार का अधिकार रहेगा।
24. MMBG के सभी पदाधिकारीगणों (संपादक को छोड़कर) का कार्यकाल 1 साल तक रहेगा और MMBG परिवार वर्ष के मध्य में भी कार्यकारिणी को छोटा या बड़ा भी कर सकता है।
25. यदि आप कहीं बाहर जाते हो या कोई काम में व्यस्त हो तो MMBG परिवार को पहले से सूचित करना अनिवार्य है।
26. MMBG परिवार समय समय पर नियम मे संसोधन करता है व करता रहेगा।
ॐ अर्हम!!!
“MMBG परिवार”
"मेरे महावीर भगवान ग्रुप (MMBG)"
MMBG परिवार के नियम
MMBG परिवार के 13 नियम इस प्रकार है-
1. MMBG परिवार ग्रुप में कोई भी Good morning/Good Evening आदि के मेसेज नही करेगा।
2. इस ग्रुप में सिर्फ बधाई/Birthday/Anniversary आदि के मेसेज कर सकते है। ताकि हम अपने परिवार के सदस्य के उनके स्पेशल दिन को यादगार बना सके और उनके लिए शुभ भविष्य व आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित कर सके।
3. MMBG परिवार में सभी सदस्यों के साथ समय समय पर ऑनलाइन मीटिंग की जायेगी। जिसकी सूचना आप को पहले ही दी जायेगी। MMBG मीटिंग में सभी को भाग लेना अनिवार्य है।
4. MMBG परिवार में समय समय पर सभी MMBG पदाधिकारियों का हाजरी वाचन भी होगा। MMBG परिवार में महीने में एक बार अपना रिपोर्ट (रिपोर्ट कार्ड का फोर्म ले सकते है) भी भेजना होगा।
5. MMBG परिवार में कोई भी दूसरे न्यूज़ ग्रुप जैसे - JTN, TSS, TMC & JSTS आदि की Advertisement या पोस्ट नहीं होना चाहिए। MMBG परिवार ग्रुप में जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ से संबंधित कोई भी जानकारी पोस्ट नहीं कर सकता है लेकिन ध्यान रहे वह पोस्ट/न्यूज़ किसी दूसरे न्यूज़ ग्रुप की नहीं होना चाहिए।
6. इस ग्रुप में कोई भी किसी ओर की लिखी हुई पोस्ट को COPY-PASTE या EDIT करके नहीं भेजेगा। आप सिर्फ अपनी लिखी हुई पोस्ट (कविता/कहानी/गीतिका आदि) को MMBG परिवार ग्रुप में सभी सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हो।
7. अगर किसी को MMBG के लिए कोई सुझाव या शिकायत करनी है तो आप पर्सनली MMBG के सम्पादक राहुल जी बाफना (9016861873) के व्हट्सप्प या फोन पर बात कर उनको अपने सुझाव या शिकायत कर सकते है। किसी को भी भूल से भी इस ग्रूप में यह सब पोस्ट नहीं करना है।
8. अगर कोई भूल से कुछ भी गलत इस ग्रुप में पोस्ट करता है तो वह तुरंत उसी ग्रूप में सभी से क्षमा मांगे और भविष्य में ऐसी गलती ना हो ऐसा संकल्प लें। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो MMBG सम्पादक या बोर्ड मेंबर अपना अंतिम निर्णय लेगी और उसे MMBG के सभी पदों से हटाया भी जा सकता है।
9. अगर ग्रुप में कोई कुछ भी गलत पोस्ट करता है या MMBG के किसी भी नियम का उल्लंघन करता है तो कोई भी दूसरे सदस्य उस पर अपनी राय/टिप्पणी नहीं देगा। MMBG सम्पादक या बोर्ड मेंबर ही उस पर कार्यवाही करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे।
10. MMBG के कोई भी ग्रुप से किसी का भी पर्सनल नंबर निकाल कर (MMBG पदाधिकारीयो को भी) उनको अपने कोई भी ग्रुप में जोड़ नहीं सकते व पर्सनल मेसेज भी नहीं कर सकते है। अगर कोई ऐसा करता है तो उनको पद से हटाया जा सकता है। व जिस मेम्बर के पास मेसेज आया है वो तुरंत MMBG के सम्पादक को बताये। अगर वो भी नहीं बताता है तो उनको को भी दोषी माना जायेगा और उनके ऊपर भी कार्यवाही हो सकती है। (नोट:- अगर पहले से ही आप किसी को जानते हो तो आप उनसे बात कर सकते हो। इसमें MMBG को कोई आपत्ति नहीं होगी।)
11. अगर कोई मेंबर किसी काम से MMBG के किसी दूसरे सदस्य से पर्सनल मेसेज से बात करना चाहता है तो वह पहले MMBG के सम्पादक को बताकर बात कर सकता है।
12. आपको अपने ग्रुप की सार सम्भाल दिन में एक बार करनी होगी। अगर उसमें कोई भी नियम का उल्लंघन करता है या सुझाव/ शिकायत करता है तो उस ग्रुप में जवाब आपको को ही देना होगा। उस ग्रुप की सारी जवाबदारी आपकी होगी। MMBG परिवार ग्रुप के नियम MMBG ग्रुप में लागू नहीं होंगे। MMBG ग्रुप के नियम अलग है।
13. हर नियम का पालन करना सभी पदाधिकरीगणों के लिए अनिवार्य है। अगर कोई ऊपर लिखे नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी और अंतिम निर्णय MMBG सम्पादक का ही रहेगा।
MMBG परिवार समय समय पर नियम मे संसोधन कर सकता है व करता रहेगा।
ॐ अर्हम!!!
“MMBG परिवार”